World Arthritis Day 2024: गठिया केवल जोड़ों का दर्द नहीं, दिल की बीमारी का भी खतरा; जानें बचाव के उपाय

अर्थराइटिस, जिसे आमतौर पर गठिया के नाम से जाना जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। इस बीमारी के कारण रोजमर्रा के कार्यों में कठिन

हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड अर्थराइटिस डे (World Arthritis Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को गठिया के बारे में जागरूक करना है। गठिया न केवल जोड़ों में दर्द का कारण बनता है, बल्कि कुछ मामलों में यह हृदय स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कि यह कैसे होता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

नई दिल्ली: World Arthritis Day 2024: अर्थराइटिस, जिसे आमतौर पर गठिया के नाम से जाना जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। इस बीमारी के कारण रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि गठिया को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन सही जीवनशैली अपनाकर इसे प्रभावी तरीके से प्रबंधित किया जा सकता है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड अर्थराइटिस डे मनाया जाता है।

अर्थराइटिस (Arthritis) आमतौर पर जोड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्रकार के गठिया दिल की बीमारियों (Heart Disease) का कारण भी बन सकते हैं? आज हम इस बारे में जानेंगे कि कैसे अर्थराइटिस हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

क्या गठिया हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है?

World Arthritis Day 2024: गठिया केवल जोड़ों का दर्द नहीं, दिल की बीमारी का भी खतरा; जानें बचाव के उपाय

डॉ. हेमंत शर्मा (मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम के ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेस्मेंट विभाग के चेयरमैन) के अनुसार, रूमेटॉइड अर्थराइटिस और सोराइटिक अर्थराइटिस दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इन प्रकार के गठिया में शरीर में सूजन होती है, जिससे न केवल जोड़ों, बल्कि धमनियों को भी नुकसान पहुंचता है। इस कारण हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दिल की बीमारियों का एक प्रमुख कारण एथेरोस्क्लेरोसिस, यानी धमनियों का सख्त होना, सूजन के कारण तेजी से बढ़ सकता है। यह स्थिति कोलेस्ट्रॉल के जमाव को बढ़ावा देती है। धमनियों को नुकसान और कोलेस्ट्रॉल के जमा होने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, और हाई ब्लड प्रेशर हार्ट डिजीज की प्रमुख वजहों में से एक है।

कैसे करें इससे बचाव?

World Arthritis Day 2024: गठिया केवल जोड़ों का दर्द नहीं, दिल की बीमारी का भी खतरा; जानें बचाव के उपाय

डॉ. शर्मा के अनुसार, गठिया के मरीजों को नियमित रूप से दवा लेना और डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए, ताकि सूजन और हृदय संबंधी समस्याओं का प्रबंधन किया जा सके। गठिया को सही तरीके से प्रबंधित करने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार भी आवश्यक है।

डाइट में शामिल करें: फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन, ताकि कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सके।

नियमित एक्सरसाइज: यह सूजन को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

अन्य सावधानियाँ: स्मोकिंग से बचें, तनाव का प्रबंधन करें, और ब्लड प्रेशर तथा ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।

World Arthritis Day 2024: गठिया केवल जोड़ों का दर्द नहीं, दिल की बीमारी का भी खतरा; जानें बचाव के उपाय

सोराइटिक और रूमेटॉइड अर्थराइटिस के मरीजों के लिए हार्ट हेल्थ की नियमित जांच करवाना जरूरी है। इससे किसी भी समस्या का समय पर पता लगाने और बेहतर इलाज में मदद मिल सकती है। गठिया के मरीजों को दिल की बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर से नियमित सलाह और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a comment