25 साल में मेडिकल इलाज में बदलाव: AI और रोबोटिक सर्जरी ने बदल दी हेल्थकेयर की दुनिया

25 साल में मेडिकल इलाज में बदलाव: AI और रोबोटिक सर्जरी ने बदल दी हेल्थकेयर की दुनिया

पिछले 25 सालों में टेली मेडिसिन और AI ने हेल्थकेयर को बदल दिया है. बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दूरदराज के मरीजों के लिए घर बैठे इलाज संभव हुआ है. 3D/4D CT Scan, MRI, डिजिटल फिटल मॉनिटरिंग और स्पेशल पीडियाट्रिक ICU जैसी सुविधाओं ने इलाज को तेज, सटीक और सुरक्षित बना दिया है.

Healthcare Revolution: टेली मेडिसिन और AI ने पिछले 25 सालों में मरीजों का इलाज आसान और पर्सनलाइज्ड बना दिया है. दिल्ली के RML हॉस्पिटल में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दूरदराज के मरीज घर बैठे डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं. AI आधारित सिस्टम कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान तेजी से कर रहा है, जबकि 3D/4D CT Scan, MRI और डिजिटल फिटल मॉनिटरिंग जैसी तकनीकें इलाज की गुणवत्ता और सटीकता बढ़ा रही हैं. पीडियाट्रिक और महिलाओं की देखभाल में भी बड़े बदलाव आए हैं.

टेली मेडिसिन और AI से आसान इलाज

डॉ. सुभाष गिरि, डायरेक्टर मेडिसिन विभाग, RML हॉस्पिटल के अनुसार, टेली मेडिसिन ने मरीजों की सुविधा बढ़ा दी है. अब बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दूर-दराज के मरीज घर बैठे डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं. AI आधारित सिस्टम कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान तेजी से कर रहा है, जिससे समय पर इलाज संभव हो रहा है.

AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मदद से बीमारी की पहचान पहले की तुलना में ज्यादा सटीक हो गई है. CT Scan और MRI में अब 3D और 4D इमेजिंग उपलब्ध है, जो हार्ट, ब्रेन और अन्य अंगों की जटिल बीमारियों को आसानी से पकड़ लेती है. इससे सर्जरी और इलाज की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है.

महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं

डॉ. सलोनी चड्ढा, एसोसिएट प्रोफेसर महिला रोग विभाग, RML हॉस्पिटल बताती हैं कि महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता और इलाज में सुधार हुआ है. अब अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में डिजिटल फिटल मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. ऑपरेशन से डिलीवरी भी अब 15-20 मिनट में संभव है.

पीडियाट्रिक सर्जरी में भी पिछले 25 सालों में बड़े बदलाव आए हैं. डॉ. पिनाकी देबनाथ के अनुसार, अब बच्चों के लिए अलग दवाएं और इलाज प्रोटोकॉल हैं. नवजात और प्रीमैच्योर बेबी के लिए स्पेशल ICU और वैक्सीनेशन सुविधाएं मौजूद हैं. इससे समय से पहले जन्मे बच्चों की सर्वाइवल रेट कई गुना बढ़ी है.

Leave a comment