International Condom Day: कब और कहा हुई इंटरनेशनल कंडोम दिवस की शुरुआत? जानिए इसका इतिहास और अन्य जानकारी

इंटरनेशनल कंडोम डे हर साल 13 फरवरी को सुरक्षित संबंध और यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। जानिए इसकी शुरुआत, इतिहास और महत्व

इंटरनेशनल कंडोम दिवस (International Condom Day) हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन एचआईवी/एड्स और यौन संचारित संक्रमणों (STIs) की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता हैं। इंटरनेशनल कंडोम दिवस लोगों को सुरक्षित यौन संबंधों की आवश्यकता को समझने और गोपनीयता और शर्मिंदगी के बिना कंडोम के उपयोग को प्रोत्साहित करने का एक मंच प्रदान करता है।

कब और कहां हुई इंटरनेशनल कंडोम दिवस की शुरुआत?

इंटरनेशनल कंडोम डे की शुरुआत 2009 में अमेरिका में हुई थी। इसे पहली बार एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (AHF) द्वारा लॉन्च किया गया था। AHF एक ग्लोबल नॉन-प्रॉफिट संस्था है जो दुनिया भर में एचआईवी/एड्स और यौन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। इस फाउंडेशन ने इस दिन की शुरुआत इसलिए की ताकि लोगों को कंडोम के सही उपयोग और यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इसे वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) से एक दिन पहले इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग सुरक्षित यौन संबंधों के बारे में जागरूक हो सकें।

इंटरनेशनल कंडोम दिवस का उद्देश्य

International Condom Day: कब और कहा हुई इंटरनेशनल कंडोम दिवस की शुरुआत? जानिए इसका इतिहास और अन्य जानकारी

* सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देना।
* एचआईवी/एड्स और यौन संचारित संक्रमणों (STIs) की रोकथाम के लिए कंडोम के उपयोग को प्रोत्साहित करना।
* युवाओं को यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना।
* बिना झिझक यौन शिक्षा को समाज में बढ़ावा देना।

कैसे मनाया जाता है इंटरनेशनल कंडोम दिवस?

International Condom Day: कब और कहा हुई इंटरनेशनल कंडोम दिवस की शुरुआत? जानिए इसका इतिहास और अन्य जानकारी

* निःशुल्क कंडोम वितरण अभियान
* यौन स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
* सोशल मीडिया कैंपेन और वर्कशॉप
* सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम और सेमिनार

Leave a comment