नई गाइडलाइन में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि केवल डाइट और एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल नहीं हो रहा, तो दवाइयों की शुरुआत जल्दी करनी चाहिए। एलडीएल का सेफ लेवल 100 mg/dL से कम, हार्ट अटैक या स्ट्रोक वाले 55 mg/dL और उच्च रिस्क वाले 70 mg/dL निर्धारित किया गया है।
New Cholesterol Guidelines: अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका उद्देश्य दिल की बीमारियों का जोखिम कम करना है। यह गाइडलाइन हर व्यक्ति के लिए 30 साल की उम्र से कोलेस्ट्रॉल निगरानी और नियंत्रण पर जोर देती है। यदि केवल डाइट और एक्सरसाइज से एलडीएल नियंत्रित नहीं होता, तो डॉक्टर की सलाह से दवाइयों की शुरुआत करनी होगी। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर इलाज से दिल की 80-90 फीसदी बीमारियां रोकी जा सकती हैं।
नई गाइडलाइन में बदलाव
अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार अगर केवल डाइट और एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित नहीं हो रहा, तो दवाइयों की शुरुआत जल्दी करनी चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय पर इलाज से दिल की बीमारियों का 80 से 90 फीसदी तक खतरा रोका जा सकता है।
नई गाइडलाइन में यह भी तय किया गया है कि एलडीएल का सेफ लेवल 100 mg/dL से नीचे होना चाहिए। जिनको हार्ट अटैक या स्ट्रोक का इतिहास है, उनके लिए 55 mg/dL और जिनको हार्ट डिजीज का रिस्क है, उनके लिए 70 mg/dL से नीचे रखना जरूरी है।
![]()
कौन अधिक सावधान रहे
सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, बल्कि अन्य फैक्टर्स जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, किडनी की बीमारी, कमजोर इम्यूनिटी या परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास वाले लोग ज्यादा सावधान रहें। इसके अलावा CAC स्कैन, Lp(a) और ApoB टेस्ट जैसी जांचों से जोखिम का सही आंकलन किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के उपाय
डाइट में मैदा और तेल का सेवन कम करना, रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना, स्मोकिंग से दूर रहना, वजन नियंत्रित रखना और पर्याप्त नींद लेना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करते हैं। दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि भारत में भी कम उम्र में हार्ट अटैक बढ़ रहे हैं, इसलिए इस गाइडलाइन का पालन बेहद जरूरी है।






