सर्दियों में पॉल्यूशन का खतरा, ये मरीज रहें सावधान, बढ़ सकता है जान का जोखिम

सर्दियों में प्रदूषित हवा से सांस, हार्ट और अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। जानिए ठंड में प्रदूषण से बचाव और सेहत के लिए जरूरी उपाय।

जहरीली हवा और सर्दियों का खतरनाक कॉकटेल कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही सांस से जुड़ी समस्याओं, हार्ट और लंग्स डिजीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

सर्दियों में एयर पॉल्यूशन यानी हवा की खराब क्वालिटी का खतरनाक असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है। दोनों का कॉकटेल उन लोगों के लिए जानलेवा बन सकता है, जो पहले से ही सांस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में इन मरीजों को ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण से बचने की चेतावनी दी गई है। दरअसल, पॉल्यूशन में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) जैसे नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) और ओजोन (O3) सांस की समस्याओं का कारण बन सकते हैं, और सर्दियों में इनका खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे जान का जोखिम हो सकता है।

पॉल्यूशन और ठंड का कॉकटेल कितना खतरनाक

सर्दियों में पॉल्यूशन का खतरा, ये मरीज रहें सावधान, बढ़ सकता है जान का जोखिम

शिकागो में हुए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के 2024 साइंटिफिक सेशन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में साइंटिस्ट्स ने इंटरमाउंटन हेल्थ स्टडीज के नतीजे प्रस्तुत किए। अध्ययन में यह खुलासा हुआ कि 115 अलग-अलग प्रोटीन का विश्लेषण करने पर शरीर में जलन और सूजन के बढ़ने के संकेत मिले।

इस रिसर्च में CCL27 और IL-18 नामक इंफ्लमेशन मार्कर हार्ट फेलियर के मरीजों में अधिक पाए गए थे। ये सभी मरीज खराब वायु गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में रहते थे। इसके अतिरिक्त, पिछले कई शोधों में यह भी सामने आया है कि हार्ट फेलियर, कोरोनरी डिजीज, अस्थमा और COPD जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों पर एयर पॉल्यूशन का गहरा असर पड़ता है, जो उनकी सेहत के लिए कई खतरों को जन्म देता है।

पॉल्यूशन और ठंड इन मरीजों के लिए जानलेवा

सर्दियों में पॉल्यूशन का खतरा, ये मरीज रहें सावधान, बढ़ सकता है जान का जोखिम

  • अस्थमा और COPD के मरीजों के लिए एयर पॉल्यूशन और सर्दी बेहद खतरनाक हो सकते हैं, क्योंकि ये उनकी सांस की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।
  • वायु प्रदूषण और ठंड दिल की बीमारियों के मरीजों के लिए खतरनाक हैं, जिससे हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।
  • खराब हवा और ठंड से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • पॉल्यूशन और ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा हानिकारक हो सकती है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।

ठंड के मौसम में पॉल्यूशन से सेहत को बचाने के तरीके

सर्दियों में पॉल्यूशन का खतरा, ये मरीज रहें सावधान, बढ़ सकता है जान का जोखिम

  • घर के अंदर हवा की क्वॉलिटी को चेक करें और जरूरत पड़ने पर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें ताकि प्रदूषित हवा से बचा जा सके।
  • शारीरिक गतिविधियाँ घर के अंदर ही करें ताकि ताजगी बनी रहे।
  • पॉल्यूशन के असर को बढ़ाने से बचने के लिए धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूर रहें।
  • पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें, जो शरीर को मजबूती और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करें।
  • शरीर को पूरा आराम मिले, इसके लिए अच्छी नींद लें।
  • स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर के संपर्क में रहें।

Leave a comment