Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा की करें खास देखभाल, नहीं होना पड़ेगा Dull Skin से परेशान, जानिए Subkuz.com पर स्किन केयर टिप्स

गुजरात हिंदी न्यूज़, हेल्थ ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर निखार कैसे लाये, फेस क्रीम, घरेलू नुस्खे, स्किन केयर क्रीम, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, पंजाब न्यूज़

मानसून महीने के दौरान त्वचा को कुछ खास देखभाल की बहुत जरूरत होती है। उमस भरे इस मौसम में त्वचा की देखभाल को लेकर लोग अक्सर जूझते रहते हैं। ऐसे में महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की बजाय आप कुछ बेसिक घरेलू चीजों से अपनी स्किन का ख्याल रखकर चेहरे की रंगत को बनाए रख सकते हैं।

हेल्थ-ब्यूटी: बरसात के मौसम में रूखी त्वचा से जुड़ी समस्याएं लोगो के लिए आम हो जाती हैं। इन दिनों अगर आप भी डल स्किन की परेशानी से दूर रहना चाहते हैं, तो Subkuz.com पर यह आर्टिकल आप लोगों के लिए है। यहां हम आपको बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए कोई महंगा स्किन केयर प्रोडक्ट उपयोग नहीं लेनइ के लिए बताएंगे, बल्कि कुछ खास घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन की रंगत को बनाए रखने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना जरुरी हैं।

'विटामिन-सी' है बहुत गुणकारी

Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा की करें खास देखभाल, नहीं होना पड़ेगा Dull Skin से परेशान, जानिए Subkuz.com पर स्किन केयर टिप्स

हेल्दी स्किन के लिए विटामिन सी (Vitamin C) काफी महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि यह एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरा हुआ होता है और स्किन में बहुत मात्रा में कोलेजन बनाने का काम करता है। इसकी मदद से त्वचा के डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स को आसानी से समाप्त किया जा सकता है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी की मात्रा वाली चीजों को शामिल करने के साथ ही इससे जुड़े सीरम या क्रीम भी काम में ले सकते हैं।

ग्रीन टी का करें उपयोग

Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा की करें खास देखभाल, नहीं होना पड़ेगा Dull Skin से परेशान, जानिए Subkuz.com पर स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में सेहत के साथ ग्रीन टी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसे एंटी-बैक्टीरियल तत्वों का बहुत उपयोगी सोर्स माना जाता है। अगर आप नियमित तौर पर ग्रीन टी का उपयोग करते हैं तो कील-मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या से निजात पाने के साथ चेहरे पर निखार भी आता हैं।

गुलाब जल बहुत उपयोगी 

Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा की करें खास देखभाल, नहीं होना पड़ेगा Dull Skin से परेशान, जानिए Subkuz.com पर स्किन केयर टिप्स

मानसून के मौसम में स्किन के लिए गुलाब जल भी बहुत ज्यादा गुणकारी होता है। गुलाब जल को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ समय के  बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोए. इससे त्वचा की ड्राईनेस दूर हो सकती है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिहाज से भी यह काफी शानदार तरीके से अपना काम करता है। वहीं ऑयली त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में भी यह काफी फायदेमंद साबित होता हैं।

लाभकारी है नारियल का तेल

Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा की करें खास देखभाल, नहीं होना पड़ेगा Dull Skin से परेशान, जानिए Subkuz.com पर स्किन केयर टिप्स

नारियल का तेल (Coconut Oil) बारिश के मौसम के साथ सर्दियों में भी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। बता दें इसे चेहरे पर लगाने से रूखेपन की समस्या से छुटकारा मिलता हैं, साथ ही स्किन पर मॉइश्चर मेंटेन रखने में मददगार होता है। कोकोनट ऑयल एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण बरसात के मौसम में स्किन को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से भी दूर रखने में मदद करता हैं।

 

Leave a comment