इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें दही का सेवन, वरना फायदों की बजाए होगा भारी नुकसान,जाने कैसे

इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें दही का सेवन, वरना फायदों की बजाए होगा भारी नुकसान,जाने कैसे, दही से होने वाले फायदे और नुक्सान जानिए, कब नहीं करे दही का सेवन

इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें दही का सेवन, वरना फायदों की बजाय होगा नुकसान

दही (curd) आयुर्वेदिक औषधि है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। हालांकि, इसे सही तरीके से नहीं खाने पर यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

दही और प्याज

गर्मियों में अक्सर लोग दही का रायता खाना पसंद करते हैं। हालांकि, दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्याज शरीर में गर्मी पैदा करता है। इनका संयोजन एलर्जी, गैस, एसिडिटी और पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है।

 

दही और आम

कटे हुए आम के साथ दही का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। यह सर्द और गर्म के संयोजन का उदाहरण है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं और शरीर में विषाक्त पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं।

 

दही और मछली

दही और मछली का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि ये दोनों प्रोटीन के स्रोत हैं और इनका संयोजन अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

 

चिकन और खजूर

चिकन और खजूर के साथ दही का सेवन पेट की समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इसलिए इनका संयोजन से बचें।

केला और दही

दही के साथ केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे खाने से पाचन क्रिया बाधित हो सकती है। दही का सेवन केले के दो घंटे बाद करें।

 

दही और उड़द दाल

दही के साथ उड़द की दाल का सेवन पाचन क्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इससे एसिडिटी, गैस और दस्त हो सकते हैं।

 

दूध और दही

दूध और दही दोनों पशु प्रोटीन के स्रोत हैं और इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे डायरिया, एसिडिटी और गैस हो सकती है।

 

दही और घी के पराठे

घी के पराठे के साथ दही का सेवन पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और सुस्ती-थकावट उत्पन्न कर सकता है। दही को भोजन के साथ नहीं खाना चाहिए, बल्कि इसे भोजन के पहले या बाद में खाना चाहिए।

 

मीठे के साथ करें दही का सेवन

दही में कुछ मीठा मिलाकर दोपहर से पहले खाना चाहिए। इसमें चीनी, गुड़, चूरा, मिश्री आदि मिलाकर खा सकते हैं। इसका सेवन नमक के पदार्थों के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि ये एक दूसरे के अपोजिट होते हैं। डॉक्टर के अनुसार, दही का सेवन रात के समय और बारिश के मौसम में नहीं करना चाहिए।

 

इन सावधानियों का पालन करके आप दही के सभी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी हानिकारक प्रभाव से बच सकते हैं।

Leave a comment