अमेरिका की स्टडी: रोज़ इस्तेमाल किए जाने वाले कुकिंग ऑइल से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

अमेरिकी शोध में खुलासा हुआ है कि रोज़ इस्तेमाल किए जाने वाले कुकिंग ऑइल में मौजूद हानिकारक तत्व कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसे लेकर क्या बरतें सावधानियां

एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि कुकिंग ऑइल का लगातार इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है और यह कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।

cooking oil and cancer

अमेरिका की स्टडी: रोज़ इस्तेमाल किए जाने वाले कुकिंग ऑइल से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

क्या आप खाना बनाने के लिए सूरजमुखी, अंगूर के बीज, कैनोला या मक्का जैसे बीज के तेल का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन कुकिंग ऑइल का अधिक उपयोग गंभीर और जानलेवा बीमारियों, जैसे कैंसर, के खतरे को बढ़ा सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

अमेरिका की स्टडी: रोज़ इस्तेमाल किए जाने वाले कुकिंग ऑइल से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

अमेरिकी सरकार द्वारा फंडेड एक स्टडी में चेतावनी दी गई है कि खाना पकाने वाला तेल कैंसर सेल्स के विकास को बढ़ावा दे सकता है। मेडिकल जर्नल गट में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, सूरजमुखी, अंगूर के बीज, कैनोला और मक्का जैसे बीज के तेलों का अत्यधिक सेवन युवाओं में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।

कैसे डेवलप हो सकता है कैंसर?

अमेरिका की स्टडी: रोज़ इस्तेमाल किए जाने वाले कुकिंग ऑइल से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

कोलन कैंसर के 80 मरीजों पर की गई एक स्टडी में यह पाया गया कि इन मरीजों में बायोएक्टिव लिपिड का हाई लेवल था, जो बीज के तेल को तोड़ने से उत्पन्न होता है। स्टडी में 30 से 85 वर्ष की आयु के 81 ट्यूमर के सैंपल्स की जांच की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि कुकिंग ऑइल का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है और गंभीर बीमारियों, जैसे कैंसर, के खतरे को बढ़ा सकता है।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

अमेरिका की स्टडी: रोज़ इस्तेमाल किए जाने वाले कुकिंग ऑइल से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से कुकिंग ऑइल का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अधिक सेवन से मोटापा बढ़ सकता है, जो विभिन्न गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। साथ ही, कुकिंग ऑइल में पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज और दिल से जुड़ी जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं।

Leave a comment