कैल्शियम से भरपूर फल जो हड्डियों को बनाएंगे मजबूत – दूध और पनीर से भी बेहतर

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से भरपूर फल आपकी डाइट में जरूर होने चाहिए। जानें कौन से फल दूध और पनीर से भी बेहतर हैं और कैसे ये आपकी हड्डियों

जिस तरह शरीर को प्रोटीन और आयरन की जरूरत होती है, वैसे ही कैल्शियम भी हड्डियों, मांसपेशियों और ओरल हेल्थ के लिए जरूरी पोषक तत्व है। बाजार में ऐसे कई फल मिलते हैं जिनमें भरपूर कैल्शियम होता है और जो शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। घंटों ऑफिस में बैठकर काम करने से कमर दर्द, घुटनों में तकलीफ और हड्डियों में कमजोरी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए सही पोषण बहुत जरूरी हो जाता है।

हमारी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी मिनरल है – कैल्शियम। आमतौर पर हम सोचते हैं कि कैल्शियम सिर्फ दूध और पनीर से ही मिलता है, लेकिन हकीकत ये है कि कुछ फल ऐसे हैं जिनमें दूध-पनीर से भी ज्यादा कैल्शियम होता है। ये फल न सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं, बल्कि दांतों, मसल्स और पूरे शरीर को फिट रखते हैं।

खजूर (Dates): ताकत और शरीर को ऊर्जा देने वाला

खजूर एक ऐसा मीठा और टेस्टी फल है जिसे हम आमतौर पर एनर्जी के लिए खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है? यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो थकावट, कमजोरी या हड्डियों के दर्द से जूझ रहे हैं।

खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स हड्डियों को घिसने या कमजोर होने से बचाते हैं। साथ ही, यह पाचन में भी मदद करता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है।

कैल्शियम से भरपूर फल जो हड्डियों को बनाएंगे मजबूत – दूध और पनीर से भी बेहतर

संतरा (Orange): सिर्फ विटामिन C नहीं, हड्डियों के लिए भी फायदेमंद

संतरा आमतौर पर विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फल कैल्शियम से भी भरपूर होता है।
एक छोटे साइज के संतरे में करीब 50 से 60 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

अगर आप रोज एक संतरा खाते हैं या इसका जूस पीते हैं, तो यह आपकी हड्डियों को ताकत देता है और शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही संतरा स्किन को भी ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।

अंजीर (Figs): हड्डियों को मजबूत बनता है 

अंजीर एक ऐसा फल है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है। इसे आप ताजे या सूखे दोनों रूप में खा सकते हैं। खास बात यह है कि सूखे अंजीर में कैल्शियम बहुत अच्छी मात्रा में होता है।
100 ग्राम सूखे अंजीर में करीब 162 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूती देने के लिए काफी होता है।

इसके अलावा अंजीर पाचन को भी ठीक रखता है, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है।

कीवी (Kiwi): छोटा दिखने वाला फल, लेकिन फायदे जबरदस्त

कैल्शियम से भरपूर फल जो हड्डियों को बनाएंगे मजबूत – दूध और पनीर से भी बेहतर

कीवी दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसके सेहत से जुड़े फायदे बहुत बड़े होते हैं। यह फल हरे रंग का होता है और अंदर से नरम, रसदार और हल्का खट्टा-मीठा स्वाद लिए होता है।
एक मीडियम साइज की कीवी में लगभग 34 से 35 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कीवी में कैल्शियम के अलावा विटामिन C और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। यह इम्युनिटी को बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी कारगर है।

अमरूद (Guava): देसी, सस्ता और हड्डियों के लिए फायदेमंद फल

अमरूद एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और जेब पर भी भारी नहीं पड़ता। स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
अमरूद में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन C पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और रोगों से लड़ने की ताकत देता है।

अगर आप रोजाना एक अमरूद खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों को ताकत मिलती है और शरीर की इम्युनिटी भी बेहतर होती है। अमरूद पाचन तंत्र को भी सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है।

ब्लैकबेरी और रसभरी (Blackberry & Raspberry): महिलाओं की हड्डियों के लिए वरदान

कैल्शियम से भरपूर फल जो हड्डियों को बनाएंगे मजबूत – दूध और पनीर से भी बेहतर

ब्लैकबेरी और रसभरी दिखने में भले ही छोटे और हल्के लगते हों, लेकिन इनका असर शरीर पर बहुत गहरा होता है। ये दोनों फल कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं।

खासतौर पर महिलाओं के लिए ये फल बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। उम्र बढ़ने पर महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में इन फलों का सेवन उन्हें कैल्शियम की अच्छी खुराक देता है। साथ ही, इन फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।

हड्डियों के लिए कैल्शियम क्यों जरूरी है?

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है, जो खासकर हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जाना जाता है। लेकिन इसका काम सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। यह मांसपेशियों को ठीक से काम करने, दिल की धड़कनों को नियमित रखने और नसों के संचार को संतुलित करने में भी अहम भूमिका निभाता है। 

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में तकलीफ और बार-बार थकान महसूस होने लगती है। इतना ही नहीं, दांत जल्दी खराब हो जाते हैं और छोटी-छोटी चोट भी जल्दी नहीं भरती। इसलिए कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी सभी 206 हड्डियां मजबूत और शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहे।

Leave a comment