टेस्टी टेस्टी : स्वादिष्ट दम आलू बनाने की आसान रेसिपी, जानिए .

पंजाबी दम आलू भारतीय खाने की सबसे प्रतिष्ठित सब्जियों में से एक है, अगर कभी भी मेहमान घर पर अचानक से आ जाए तो आप खाने में यह सब्जी बना सकते है,

स्वादिष्ट दम आलू बनाने की आसान रेसिपी, जानिए   Easy recipe to make delicious Dum Aloo, know

पंजाबी दम आलू भारतीय खाने की सबसे प्रतिष्ठित सब्जियों में से एक है, अगर कभी भी मेहमान घर पर अचानक से आ जाए तो आप खाने में यह सब्जी बना  सकते है, क्योंकि आलू और दही घर में होते ही है, और यह बनाने में भी आसान है, इस रेसिपी की मदद से आप बड़े ही आसान तरीके से कसूरी मेथी के स्वाद वाली दही से बनी हुई ग्रेवी के साथ पंजाबी स्टाइल में दम आलू घर पर बनाना सीख सकते है,

 दम आलू बनाने के लिए इन आवश्यक सामग्रियों की होगी आवश्यकता :   Necessary ingredients

टेस्टी टेस्टी : स्वादिष्ट दम आलू बनाने की आसान रेसिपी, जानिए .

  • 15 छोटे आलू , नमकीन पानी में उबले हुए 
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक़ कटा हुआ 
  • 3/4 कप गाढ़ा दही 
  • 1 तेज़ पत्ता
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर 
  • 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • 1 टेबलस्पून सूखे धनिये का बीज 
  • 1/2 टीस्पून जीरा 
  • 1 हरी इलायची 
  •   दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा 
  • 1 लौंग ( वैकल्पिक ) 
  • 8-10 काजू 
  • 1/2 टीस्पून कसूरी मेथी 
  • 1 टीस्पून चीनी ( वैकल्पिक )
  • 5 टेबलस्पून तेल 
  • 2 टेबलस्पून बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया 
  • नमक, स्वादानुसार 

टेस्टी टेस्टी : स्वादिष्ट दम आलू बनाने की आसान रेसिपी, जानिए .

बनाने की विधि :  Recipe 

1. उबले हुए आलू को छीलकर उनमे कांटे से छेद कर लीजिये,

2. एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करे, उसमे उबले हुए आलू डाले और उन्हें मध्यम आंच पर हल्के  सुनहरे रंग के होने तक तल ले ( भून ले ) उसे एक थाली में निकाल दे,

3. सूखे धनिये के बीज, जीरा, इलायची, दालचीनी, लॉन्ग और काजू को मिक्सी में बारीक़ पीस ले,

4. उसी कड़ाही में 3 टेबलस्पून तेल गर्म करे, एक चुटकी हींग, तेज पत्ता, और कटा हुआ प्याज डाले, प्याज को हल्का भूरा होने तक भून ले, उसमे लगभग 1-2 मिनट का समय लगेगा, अदरक लहसुन का पेस्ट  डाले और 30  सेकंड के लिए भुन ले,

5. मसाला पाउडर  ( स्टेप-3 में तैयार किया हुआ ) डाले और 1 मिनट के लिए भून ले,

6. दही को फेंट ले, धीरे-धीरे उसे कड़ाही में डाले  और कलछी से मिला ले,

7. हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले, तेल अलग होना शुरू हो जाए, तब तक या 2-3 मिनट के लिए उसे कलछी से लगातार चलाते हुए पकाइये,

8. आलू, कसूरी मेथी, चीनी और नमक डाले, अच्छे से मिला ले और 2 मिनट के लिए कम आंच पर पकने दे,

9. 3/4 कप पानी डाले और मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखे,

10. जब यह पानी उबलने लगे तब ग्रेवी को ढककर धीमी आंच पर 3/4 मिनट तक पकने दे 

11. गैस बंद कर दे और उसे परोसने के लिए कटोरे में निकाल दे, पंजाबी दम आलू को हरे धनिये से सजाकर गरमा गरम परोसे,

Leave a comment