Halwa Recipes: सर्दियां खत्म होने से पहले खाएं 3 तरह का हलवा, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

सर्दियां खत्म होने से पहले गाजर, मूंग दाल और आटे का हलवा जरूर ट्राई करें। जानें इन स्वादिष्ट हलवों को बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स, बाजरे का हलवा

सर्दियों का मौसम खानपान के लिए खास माना जाता है क्योंकि इस दौरान ताजी और विविधतापूर्ण मौसमी सब्जियां आसानी से उपलब्ध होती हैं। साथ ही, शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इस मौसम में लोग विशेष रूप से गर्म और मीठे व्यंजन पसंद करते हैं। हलवा इनमें से एक ऐसा लोकप्रिय विकल्प है जो सर्दियों में खाने का अपना अलग ही आनंद देता हैं।

गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आटे का हलवा सर्दियों में खास पसंद किए जाते हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। सर्दियां खत्म होने से पहले इन हलवों को जरूर ट्राई करें और अपने डिनर को खास बनाएं।

1. गाजर का हलवा

Halwa Recipes: सर्दियां खत्म होने से पहले खाएं 3 तरह का हलवा, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

सामग्री

* गाजर (कद्दूकस की हुई) - 1 किलो
* दूध - 1 लीटर
* चीनी - 200 ग्राम (स्वादानुसार)
* मावा (खोया) - 100 ग्राम
* घी - 3 बड़े चम्मच
* इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
* काजू, बादाम, किशमिश - सजाने के लिए

विधि

* एक गहरे तले वाली कढ़ाई में घी गरम करें और कद्दूकस की हुई गाजर को धीमी आंच पर 10 मिनट तक भूनें।
* अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
* गाजर और दूध का मिश्रण गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें चीनी मिलाएं और इसे अच्छी तरह पकने दें।
* जब मिश्रण से घी अलग होने लगे, तो इसमें मावा और इलायची पाउडर डालें।
* हलवा गाढ़ा हो जाए तो उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं। गरमागरम परोसें।

2. शकरकंद का हलवा

Halwa Recipes: सर्दियां खत्म होने से पहले खाएं 3 तरह का हलवा, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

सामग्री

* शकरकंद (उबले और मैश किए हुए) - 500 ग्राम
* घी - 2 बड़े चम्मच
* चीनी - 100 ग्राम
* इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
* बादाम और पिस्ता (कटे हुए) - सजाने के लिए

विधि

* एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मैश किए हुए शकरकंद डालें।
* इसे मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक भूनें।
* अब इसमें चीनी डालें और मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
* मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची पाउडर डालें।
* हलवा जब घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
* कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाकर गरमागरम परोसें।

3. बाजरे का हलवा

Halwa Recipes: सर्दियां खत्म होने से पहले खाएं 3 तरह का हलवा, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

सामग्री

* बाजरा का आटा - 1 कप
* घी - 3 बड़े चम्मच
* गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) - 1 कप
* पानी - 2 कप
* इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
* बादाम, काजू - सजाने के लिए

विधि

* एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें बाजरे का आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
* दूसरी तरफ पानी गरम करें और उसमें गुड़ डालकर पूरी तरह से घोल लें।
* गुड़ के घोल को बाजरे के आटे में धीरे-धीरे डालते हुए मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
* हलवा गाढ़ा हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें।
* कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर गरमागरम परोसें।

Leave a comment