Winter Mooli Recipe: सर्दियों में मूली को बनाये अपनी डाइट का हिस्सा, जानें इन 3 खास डिशेज की रेसिपी

सर्दियों में मूली को अपनी डाइट में शामिल करें और बनाएं 3 स्वादिष्ट डिशेज- मूली पराठा, मूली का अचार और मूली का सूप। जानें रेसिपी और सेहतमंद फायदे, मूली

सर्दियों में मूली का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। मूली में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ बीपी को नियंत्रित रखते हैं और हड्डियों को स्वस्थ बनाते हैं। इस सर्दी में मूली को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए हम आपको मूली से बनी 3 बेहतरीन डिशेज की रेसिपी बता रहे हैं, जो न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

1. मूली का पराठा (Mooli Ka Paratha)

Winter Mooli Recipe: सर्दियों में मूली को बनाये अपनी डाइट का हिस्सा, जानें इन 3 खास डिशेज की रेसिपी

सामग्री

·       मूली – 2 (कद्दूकस की हुई)

·       आटा – 2 कप

·       हल्दी – 1/2 चम्मच

·       लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

·       जीरा – 1/2 चम्मच

·       हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)

·       अजवाइन – 1/4 चम्मच

·       नमक – स्वादानुसार

·       घी या तेल – पराठा सेकने के लिए

विधी

·       मूली को कद्दूकस कर उसका पानी निकाल लें।

·       एक बर्तन में आटा, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, हरा धनिया, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।

·       अब कद्दूकस की हुई मूली डालकर आटे को अच्छे से गूंध लें।

·       आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पराठा बेल लें।

·       तवा गरम करके पराठों को घी में दोनों साइड से हल्का सुनहरा होने तक सेकें।

·       पराठे को दही, अचार या रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

2. मूली की सब्जी (Mooli Ki Sabji)

Winter Mooli Recipe: सर्दियों में मूली को बनाये अपनी डाइट का हिस्सा, जानें इन 3 खास डिशेज की रेसिपी

सामग्री

·       मूली – 2 (कटी हुई)

·       तेल – 1 टेबलस्पून

·       जीरा – 1/2 चम्मच

·       हिंग – 1 चुटकी

·       हल्दी – 1/2 चम्मच

·       लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

·       धनिया पाउडर – 1 चम्मच

·       नमक – स्वादानुसार

·       हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

विधी

·       मूली को धोकर काट लें।

·       एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें जीरा और हिंग डालें।

·       जीरा चटकने के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें।

·       अब कटी हुई मूली डालकर 5-7 मिनट तक पकने दें।

·       नमक डालकर हरे धनिये से गार्निश करें और इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

3. मूली का अचार (Mooli Ka Achaar)

Winter Mooli Recipe: सर्दियों में मूली को बनाये अपनी डाइट का हिस्सा, जानें इन 3 खास डिशेज की रेसिपी

सामग्री

·       मूली – 4 (छिली और छोटे टुकड़ों में कटी हुई)

·       सरसों का तेल – 4-5 टेबलस्पून

·       नमक – स्वादानुसार

·       हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

·       लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

·       सौंफ – 1 चम्मच

·       मेथी दाने – 1 चम्मच

·       अजवाइन – 1/2 चम्मच

·       हींग – 1/4 चम्मच

विधी

·       मूली के टुकड़ों को धूप में अच्छे से सूखा लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।

·       एक कढ़ाई में सौंफ, मेथी दाने और अजवाइन को हल्का सा भून लें और मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।

·       एक बर्तन में सूखी मूली डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पिसा मसाला, नमक और हींग डालकर अच्छे से मिला लें।

·       सरसों का तेल गरम करें और उसे मूली के मसाले वाले मिश्रण पर डालकर मिलाएं।

·       तैयार अचार को एक कांच की बोतल या जार में भरकर धूप में रखें। 7-8 दिनों तक धूप में रखने के बाद अचार तैयार होगा।

 सर्दियों में मूली के सेवन से न केवल स्वाद का मजा लिया जा सकता है, बल्कि यह शरीर को गर्म भी रखता है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इन 3 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज के जरिए आप मूली को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और सर्दी में सेहतमंद रह सकते हैं।

Leave a comment